{"_id":"5e9f33f28ebc3e90807fcea7","slug":"unnao-news-unnao-news-knp5563913130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा से लौटे छात्रों को लेखपाल पहुंचा रहे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा से लौटे छात्रों को लेखपाल पहुंचा रहे घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राजस्थान के कोटा से लौट रहे छात्रों को उनके घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सदर तहसील के तीन लेखपालों को दी गई है। शहर के एक रिसॉर्ट में क्वारंटीन किए गए छात्रों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही दूसरे जिलों के रहने वालों को वाहन से उनके घर पहुंचाएंगे।
लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों को सरकार की पहल पर उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। दो दिन में शहर व तहसील क्षेत्रों में रहने वाले 24 छात्रों को बसों के माध्यम से कोटा से वापस लाया गया है। सभी को शहर के कब्बाखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में रखा गया है। संक्रामक रोग विभाग की टीम ने सभी की रैपिड किट से जांच की गई। सभी कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। इसके बाद अब सभी को उनके घर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वापस लौटे 24 छात्रों में लखनऊ व हरदोई निवासी एक एक छात्र है, सभी छात्रों को को उनके घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सदर तहसील में तैनात लेखपाल सत्यम शर्मा, अशोक सैनी व इंद्रसेन को दी गई है। हरदोई जिले के छात्र को सोमवार को ही लेखपाल सत्यम शर्मा ने उसके घर पहुंचाया था। बांगरमऊ, बीघापुर सहित अन्य तहीसल क्षेत्र के रहने वाले छात्रों को भी उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। सदर एसडीएम दिनेश सिंह ने बताया कि छात्रों को छोड़ने के बाद उन्हें 7 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।