{"_id":"5e42fbf68ebc3ee60e768516","slug":"unnao-news-unnao-news-knp5440384137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे और फुटपाथ से कब्जे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहे और फुटपाथ से कब्जे हटाए
विज्ञापन
बड़ा चौराहे पर फुटपाथ से कब्जे हटाती कोतवाली व ट्रैफिक पुलिस।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। चौराहों, तिराहों और फुटपाथ घेरने वालों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने चौराहा तिराहा खाली कराओ अभियान चलाया। सड़क घेरकर रास्ता रोक रहे रिक्शा, आटो व अन्य 80 वाहनों का चालान किया। जबकि, सड़क तक काबिज 20 दुकानों का चालान कर दिया। उन्हें दोबारा काबिज होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
फुटपाथ घेरकर दुकान लगाने से आए दिन जाम लगता है। अमृत योजना के तहत भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए हो रही खुदाई से जाम की समस्या और बढ़ गई है। सोमवार को शहर के कई मार्गों पर भीषण जाम लगा। एसपी विक्रांतवीर ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में चौराहा, तिराहा खाली कराओ अभियान चलाने के निर्देश दिए। मंगलवार दोपहर सदर कोतवाली, अचलगंज, बीघापुर, सफीपुर, बांगरमऊ समेत अन्य थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर फुटपाथ का अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। शहर में सदर कोतवाली दिनेश चंद्र मिश्र व ट्रैफिक प्रभारी ने पुलिस बल के साथ गांधी नगर तिराहा से आईबीपी चौराहा तक फुटपाथ घेरने वाले दुकानदारों को हटाया। अभियान के दौरान 80 वाहनों और 20 दुकानों का चालान करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी।
अजगैन कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कानपुर लखनऊ हाईवे व सर्विस लेन पर काबिज दुकानों को हटाया गया। पांच दुकानों का पुलिस ने चालान किया। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस ने नगरपालिका से संपर्क किया पर कोई भी अधिकारी या कर्मी नहीं पहुंचा। जिस पर पुलिस ने खुद ही फुटपाथ के कब्जे को हटवाया। पुलिस को उग्र देख कई दुकानदारों ने पहले ही फुटपाथ से अपना सामान हटा लिया। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर जेसीबी से कब्जा ढहाया जाएगा।
शहर के आईबीपी चौराहा पर टूटी पानी की पाइप लाइन जोड़ने के मंगलवार को सड़क पर गड्ढा खोदा जा रहा था। गड्ढा खोदे जाने से जाम के हालात बन गए। पुलिस की मौजूदगी न होने से सुबह 11 बजे से 3 बजे तक हरदोई ओवरब्रिज से आईबीपी चौराहा व बड़ा चौराहा तक जाम लगा रहा। जाम मेें कई घंटे वाहन फंसे रहे। दोपहर बाद पुलिस के पहुंचने पर जाम खुल सका।