{"_id":"6ae39725915a5c6f780f3eaa","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-160481-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शिवपुराण कथा की तैयारियां पूरी, तीन जोन-सात सेक्टर में बांटा स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शिवपुराण कथा की तैयारियां पूरी, तीन जोन-सात सेक्टर में बांटा स्थल
विज्ञापन
बैठक में मौजूद डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी। स्रोत: पुलिस
- फोटो : 1
बीघापुर। विकास खंड गौरी में 30 अक्तूबर से शुरू होने वाली कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जेपी सिंह ने आयोजन समिति के साथ समीक्षा बैठक की। कथा स्थल को तीन जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। अधिकारियों को ड्यूटी स्थल पर जिम्मेदारी से कार्य करने और आयोजन समिति को स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। कथा स्थल पर जरूरी सुविधाएं शुक्रवार सुबह तक पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने अधिकारियों को उनके ड्यूटी पॉइंट और सहयोगियों की जानकारी दी। एडीएम सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि कथा स्थल को तीन जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। तीन मजिस्ट्रेट के साथ विभिन्न विभागों के सहायक अधिकारी तैनात रहेंगे। वीआईपी ड्यूटी के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, दो एसडीएम, दो तहसीलदार और तीन नायब तहसीलदार रोटेशन में जिम्मेदारी संभालेंगे। बिजली, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। अलग-अलग विभागों के कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
एएसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था के लिए सीओ ट्रैफिक के नेतृत्व में 71 कर्मचारी तैनात रहेंगे। आयोजन समिति के मुख्य आयोजक अरुण सिंह ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
कथा स्थल पर दूसरे प्रदेशों से आए श्रद्धालु
प्रख्यात कथावाचक की कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के तीन दिन पहले से ही कथा स्थल पर विभिन्न प्रदेशों और जनपदों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार शाम तक करीब दो हजार श्रद्धालु आ चुके हैं। शुक्रवार सुबह कलश यात्रा में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। आयोजन स्थल से आवागमन सहज बनाने के लिए लालगंज हाईवे पर नया कट भी बनाया गया है।
आयोजकों ने दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था की है। हालांकि, श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार आसपास के लाल कुआं, गौरी, ओसिया आदि गांवों में किराए पर ठहरने का प्रबंध (होम स्टे) कर रहे हैं। वहीं, कथा स्थल के आसपास अस्थायी दुकानें भी सज रही हैं।

बैठक में मौजूद डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी। स्रोत: पुलिस- फोटो : 1