फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सभासद

Tue, 29 Sep 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पालिका परिसर में धरने पर बैठे सभासद। संवाद
उन्नाव। पड़ाव अड्डों को चहेती फर्म को देने का आरोप लगाकर 10 सभासद सोमवार को पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। सभासदों ने लंबित मांगों पर कार्रवाई, व्यवस्थाओं में सुधार और पालिका के कामकाज में पारदर्शिता लाने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगे न पूरी हुईं तो डीएम कार्यालय के साथ मुख्यमंत्री के यहां जाकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बंधूहार के सभासद राजेंद्र भारती ने पालिका अध्यक्ष पर पड़ाव अड्डाें के टेंडर बार-बार कथित रूप से चहेती फर्म को देने का आरोप लगाया। कहा कि पालिका कर्मचारियों को वर्ष 2024 के शासनादेश के अनुसार वेतन दिया जा रहा है, जबकि वर्ष 2026 के शासनादेश के अनुसार वेतन भुगतान किया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि पूर्व में दिए ज्ञापन के पांच बिंदुओं पर भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। बोर्ड गठन के बाद सभासदों के कार्यों और प्रस्तावों पर जवाब नहीं दिए जाने तथा पालिका की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के अभाव पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

सभासद यासीन अहमद शीबू, अमित सिंह बउवा, सुशील तिवारी, आफाक अहमद आदि ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करेंगे। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। सभासदों की मांग के बाद भी ईओ रामआसरे कम ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। वहीं पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि पड़ाव अड्डे की टेंडर प्रक्रिया पूरे पारदर्शी तरीके से की जाती है। टेंडर की निर्धारित शर्तों और नियमों को पूरा करने वाली फर्म को ही प्रक्रिया के तहत टेंडर दिया जाता है। बिना तथ्य काटे 250 शब्दों में खबर बनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed