{"_id":"6afcad9ccf79914fb80a5281","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-161470-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुरवा बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने रेवा शंकर रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुरवा बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने रेवा शंकर रावत
विज्ञापन
पुरवा। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को मतदान के बाद हुई मतगणना में रेवा शंकर रावत अध्यक्ष निर्वाचित हुए। देर तक चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारियों ने सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए।
मुख्य चुनाव अधिकारी रमाशंकर वर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी रामलखन यादव व सुरेश चंद्र यादव की देखरेख में चुनाव हुए। मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई। अध्यक्ष पद पर रेवा शंकर रावत को 121 और रामनरेश यादव को 60 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर नाजिम अब्बास ने 95 मत पाकर 84 मत पाने वाले रामदास रावत को हराया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गंगा कुमार पाल को 150 और अरविंद कुमार पांडेय को 29 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार 127 मत पाकर विजयी हुए। देवेंद्र प्रताप सिंह को 50 मत मिले। महामंत्री पद पर सुरेंद्र श्रीवास्तव ने 105 मत पाकर 77 मत पाने वाले सियाराम को हराया। संगठन मंत्री पद पर अरुण कुमार को 112 और रामनरेश राजपूत को 64 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर अभिषेक मिश्रा 75 मत पाकर विजयी हुए। सौरभ यादव को 73 और सुनील कुमार वर्मा को 33 मत मिले।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार को 91 और जय सिंह को 90 मत मिले। उमेश एक मत से जीते। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेवा शंकर रावत ने अधिवक्ताओं को धन्यवाद देते हुए उनके हितों के लिए हमेशा उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया। सहायक चुनाव अधिकारी रामलखन यादव ने बताया कि सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।