{"_id":"6ab429c4c950122bbe0b7a1a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-158253-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नियमितीकरण, अनुकंपा नियुक्ति और समान वेतन मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नियमितीकरण, अनुकंपा नियुक्ति और समान वेतन मांगा
विज्ञापन
सीएमओ को ज्ञापन देते एनएचएम संविदा कर्मी। स्रोत: कर्मचारी
उन्नाव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें संगठन ने मांग पूरी न होने पर आठ से 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार और 12 अक्तूबर को प्रदेश मुख्यालय पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
जिला महामंत्री सत्येंद्र सिंह ने बताया कि एनएचएम कर्मी ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद 10 साल से अधिक समय से निरंतर सेवा दे रहे एनएचएम संविदा कर्मचारियों का स्वास्थ्य विभाग में नियमितीकरण नहीं किया गया है। कर्मियों के हित में नियमितीकरण की मांग की जा रही है। जब तक नियमितीकरण नहीं होता, तब तक समान कार्य, समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन में तत्काल वृद्धि की जाए। इसके साथ ही 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए व ग्रेच्युटी का लाभ, रिक्त पदों पर गैर-जनपद स्थानांतरण नीति, सेवाकालीन मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन और नियमित भर्तियों में 25 प्रतिशत कोटा शामिल करने की मांग की गई है।
इसदौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. आई.एम. तब्बाब, डॉ. रानू कटियार, डी.के. मिश्रा, आफताब, फरजान, निर्मल, सोमनाथ तिवारी, मनिंदर सिंह, प्रदीप अस्थाना, राहुल सोनकर, धीरज, डॉ. गौरव, अजय, डॉ. आरिफ, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, अम्बरीश, बिकेश, डॉ. विनोद, शाहरुख, दिनेश आदि मौजूद रहे।