फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह

Mon, 21 Sep 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने एक किशोर पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

किशोरी ने मोबाइल पर बात करने के बाद आंगन में फंदे से लटककर जान दी थी। खेत से लौटी मां और बहन ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। किशोरी की मौत की जानकारी मिलने पर 17 वर्षीय किशोर ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम हुआ। भाई और पिता के पुणे से लौटने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को ही किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed