{"_id":"6ad3d45cb107c54dba0c76be","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159757-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बीसी में निवेश के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बीसी में निवेश के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
उन्नाव। बीसी (समूह) में निवेश के नाम पर नौ लाख रुपये लेने और वापस न करने का आरोप लगाते हुए दूध कारोबारी ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है।
सदर क्षेत्र के चौरा गांव निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में मुन्ना स्वीट्स के जरिए उसकी मुलाकात गददियाना निवासी अनवार उर्फ शीबू से हुई थी। आरोप है कि अनवार ने बीसी समूह में रुपये लगाने पर मुनाफा मिलने की बात कहकर उसे तीन योजनाओं से जोड़ा। नीरज का दावा है कि उसने जनवरी 2021 से वर्ष 2023 तक अपने यूको बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों से किस्तों में कुल नौ लाख रुपये दिए।
दावा है कि रकम स्वीट हाउस के मालिक व बगल में स्थित नर्सिंग होम संचालक की मौजूदगी में दी गई। नीरज के अनुसार, दोनों भी बीसी समूह के सदस्य थे। आरोप है कि रकम और मुनाफा मांगने पर उसे पैसे वापस नहीं मिले। पीड़ित का आरोप है कि कार्रवाई के लिए शिकायत करने की बात कहने पर उसे धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
नीरज का कहना है कि उसने कोतवाली और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।