{"_id":"6ad3d4121c7e0eb608036117","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159750-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: केमिकल से झुलसे टैंकर चालक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: केमिकल से झुलसे टैंकर चालक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
उन्नाव। केमिकल गिरने से झुलसे टैंकर चालक की 11वें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शहर के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे।
बारासगवर थाना क्षेत्र के बैदरा गांव निवासी ज्ञान सिंह (52) टैंकर चालक थे। बेटे प्रांशु ने बताया कि छह अक्तूबर को पिता टैंकर में केमिकल लादकर झारखंड जा रहे थे। झारखंड में हादसे के बाद टैंकर पलट गया। उससे निकले केमिकल से पिता गंभीर रूप से झुलस गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर के हैलट में लाकर भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
बेटे ने बताया कि मां की पहले ही मौत हो चुकी है। चार बच्चों में दो बेटे दो बेटियां हैं। बेटे की मौत से मां कमला देवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 70 फीसदी झुलसने की पुष्टि हुई है।