{"_id":"6ac159659eec7e85d8044276","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-158826-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आंगन मिलन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आंगन मिलन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
विज्ञापन
गर्भवतियों को फलों की टोकरी भेंट करते विधायक अनिल सिंह। संवाद
असोहा। सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बच्चों का अन्नप्राशन कराया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी ली। विधायक ने हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के दो लाभार्थियों को पोषण डलिया व फल वितरित किए। दो बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवतियों की गोदभराई भी कराई गई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के धौरहरा निवासी अनिल कुमार व सोनी, स्माइलपुर की रिंकी, सुमित्रा, रोशनी व कल्पना सहित 220 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। यहां बीडीओ निशा सागर, भाजपा जिला मंत्री डॉ. रजनीश वर्मा, ब्लॉक प्रशासक आनंद गुप्ता, ग्राम प्रशासक सुनील लोधी, धुन्नर, शिव प्रसाद, दिनेश कनौजिया, गया वर्मा, विकास अवस्थी, वंशराज बंसल, धर्मेंद्र बाबू, मयंक मिश्रा आदि रहे।