फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: औद्योगिक गलियारे में अधिग्रहीत जमीन का छह माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Wed, 30 Sep 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सोनिक। औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन का 15 काश्तकारों को रजिस्ट्री के बाद भी भुगतान नहीं मिला है। काश्तकारों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थनापत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे सदर तहसील के गांव सराय कटियान में औद्योगिक गलियारा बसाया जा रहा है। इसके लिए पहले चरण के अधिग्रहण में जिन किसानों की भूमि की रजिस्ट्री हुई थी, उनमें से कई काश्तकारों का अब तक भुगतान नहीं हुआ है। इससे परेशान किसानों चंद्रशेखर, सूरज, नीरज, नन्ही, राकेश मिश्रा आदि ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को मांगपत्र सौंपा। बताया कि रजिस्ट्री के छह माह बाद भी 15 काश्तकारों की जमीन का मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन

अब दूसरे चरण के लिए भूमि का अधिग्रहण चल रहा है। अब तक 150 काश्तकारों की रजिस्ट्री हो चुकी है। काश्तकारों ने बताया कि भूमि अध्याप्ति विभाग के कई चक्कर लगाए पर सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में भुगतान नहीं हुआ तो लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि पत्रावली भूमि अध्याप्ति विभाग को भेजी गई थी लेकिन कुछ कमियों की वजह से वापस आ गई है। कमियों का निस्तारण कराया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर सभी किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed