फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नुक्कड़ नाटक से जनसेवा का दिया संदेश

Tue, 29 Sep 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
वन अ​धिकारियों की उप​स्थिति में पौधरोपण करतीं ग्राम प्रशासक। स्रोत: वन कर्मी
पुरवा/हसनगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत पुरवा की चमियानी नर्सरी में वन विभाग ने पौधरोपण कराया। हसनगंज के तीन स्थानों नुक्कड़ नाटक के जरिए जनसेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन

पुरवा की चमियानी नर्सरी में प्रशासक गोमती देवी ने आम, अमरूद, जामुन, आंवला, सहजन, नीम आदि पौधे रोपित किए। ग्रामीणों से पौधे लगाने की अपील की। रेंजर नीरज कुमार ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। डिप्टी रेंजर अतर सिंह, विकास बाबू, आकांक्षा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, न्योतनी नगर पंचायत, नई सराय व नवई गांव में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए। संस्कृति विभाग लखनऊ की टीम के कलाकारों ने नाटक से देश एवं समाज के प्रति सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प का संदेश लोगों तक पहुंचाया। संयोजक कपिल निगम, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश कनौजिया, ईओ जितेंद्र कुमार, हरिप्रकाश सिंह, सभासद सतीश गुप्त, सभासद कल्लू गौतम, प्रमोद रस्तोगी, आनंद पंडित, लिटिल, राजन शर्मा, मिलन पांडेय, कुलदीप, सर्वेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-12-मरीज को फल वितरित करते विधायक आशुतोष शुक्ला। स्रोत : स्वास्थ्य कर्मी
शिविर में 22 यूनिट रक्तदान
बीघापुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को 100 बेड अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान 22 यूनिट रक्तदान हुआ। विधायक आशुतोष शुक्ला ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह रक्त संकट में फंसे लोगों को नया जीवन देने में समर्थ होगा। विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी बांटे। शिक्षक नेता रजन्ना मिश्र, मंडल अध्यक्ष विवेक सैनी, पूर्व चेयरमैन गोविंद नारायण शुक्ल, जितेंद्र पटेल, रमा गुप्ता, विनोद बाजपेई, गंगा प्रसाद, सुयश पांडेय, ओम बाजपेई, संजय शुक्ला, सुधीर श्रीवास्तव, गुड्डू तिवारी भी रहे। (संवाद)


शिविर में 110 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण
अचलगंज। बंथर स्थित एक औद्योगिक इकाई में श्रम विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें 110 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इसमें श्रमिकों की बीपी, शुगर आदि की जांच कराकर आवश्यक दवाएं भी दी गईं। डाॅ. सुभांग अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह, निलेश कुमार दीक्षित, राजेंद्र कुमार, विद्यांक बाजपेई, शरद जौहरी आदि मौजूद रहे। उधर, सदर तहसील के रऊकरना व जसुवापुर में संचालित पांच दुकानों में जांच करके सात बाल श्रमिकों का चिह्नांकन किया गया। दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed