{"_id":"6aac41aafe8bad1d1804cee2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-157802-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अघोषित बिजली से खफा लोगों ने रात में पावर हाउस घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अघोषित बिजली से खफा लोगों ने रात में पावर हाउस घेरा
विज्ञापन
भगवंत नगर पावर हाउस के बाहर मौजूद कस्बावासी। संवाद
पाटन। भगवंतनगर कस्बे में अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने बुधवार की रात पावर हाउस का घेराव किया। करीब 40 मिनट चले प्रदर्शन के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोग लौटे।
करीब 20 दिनों से अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार की रात फूट पड़ा। रात करीब 10:30 बजे 50 से अधिक लोगों ने विद्युत उपकेंद्र भगवंत नगर का घेराव कर प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि शासन नगरीय क्षेत्रों में 22 घंटे बिजली देने का दावा करता है जबकि कस्बे के लोगों को 10-12 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। रोस्टिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बिजली विभाग की मनमानी से लोग परेशान हैं। करीब 40 मिनट तक चले प्रदर्शन के बाद आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद लोग घरों को लौटे। घेराव करने वालों में जानू धानुक, दीपक, मुकेश रावत, सोनू, राजा, महेश प्रजापति, जीत कुमार, मोनू, राहुल, शिवम आदि शामिल रहे।
फोटो- चंद्रिका प्रसाद
बिना सहमति बढ़ाया जा रहा लोड
पूर्व सभासद चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही कनेक्शन का लोड बढ़ा दिया जाता है। इसके अलावा रोस्टिंग के नाम पर रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त है।
विज्ञापन
फोटो- उमा शरण सोनी
बिलिंग में चल रहा खेल
व्यापार मंडल अध्यक्ष उमा शरण सोनी ने कहा कि बिलिंग में भी बड़ा खेल चल रहा है। एक-दो बल्ब जलाने वाले उपभोक्ताओं को भी 1500 से दो हजार रुपये का बिल थमाया जा रहा है।
वर्जन...
बिजली उत्पादन कम होने से आपूर्ति घटी है। इससे समस्या उत्पन्न हुई है। स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। मुख्यालय से रोस्टिंग की जाती है। उत्पादन में सुधार होने के बाद आपूर्ति दुरुस्त हो जाएगी। -जेपी सिंह, एसडीओ, बिजली निगम।
रातभर गुल रही बिजली, सुबह उठने के वक्त आई
गंजमुरादाबाद। नगर और ग्रामीण इलाकों में रात के समय बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शाम ढलते ही बिजली गुल हो जाती है और सुबह होने के बाद आती है।
बुधवार शाम छह बजे गई बिजली बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे आई। करीब 11 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों में आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि पिछले पखवाड़े से रात में बिजली कटौती की जा रही है। पहले चार-पांच घंटे आपूर्ति मिल जाती थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से रात में केवल एक-दो घंटे ही बिजली मिल रही थी। पिछले तीन दिनों से स्थिति और खराब हो गई है। बुधवार रात तो नाममात्र भी बिजली नहीं आई। एसडीओ रमेश चंद्र धीमान ने बताया कि इस समय मांग के अनुसार बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। सिस्टम में सुधार होते ही आपूर्ति बढ़ा दी जाएगी। (संवाद)