{"_id":"6a9c68aa4160c1a6ed0b3aca","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-157081-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: झूला मेकिंग में आद्रिका ने मारी बाजी, मानवी दूसरे स्थान पर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: झूला मेकिंग में आद्रिका ने मारी बाजी, मानवी दूसरे स्थान पर रहीं
विज्ञापन
फोटो-9- सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत: आयोजक
उन्नाव। शहर के हैप्पी फेसेस स्कूल में शनिवार को ‘हांडी मेकिंग’ व ‘झूला मेकिंग. प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के साथ अभिभावकों ने रचनात्मकता व कलात्मकता का प्रदर्शन किया। झूला मेकिंग में आद्रिका सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक नृत्य व गीतों की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने माता-पिता के साथ मिट्टी की हाड़ियों और आकर्षक झूलों को गोटा, लेस, शीशे, फूलों के साथ सजाया। निर्णायक मंडल में शामिल राधिका मंडल की महामंत्री कीर्ति गुप्ता व इनर व्हील क्लब की सचिव हरमीत भारती मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।
हांडी मेकिंग में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से वियांग यादव व सनाया गंगवार, आद्रिका द्विवेदी व आद्रिति सिंह को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, आराध्य व आराध्या श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। झूला मेकिंग में आद्रिका सिंह को प्रथम, मानवी दीक्षित को द्वितीय व आयुक्त पाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यालय की अध्यक्ष रोमा आहूजा ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रधानाचार्या निधि मिश्रा ने निर्णायकों व अभिभावकों को सम्मानित किया।