फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जातिसूचक नाम वाले मोहल्लों के नाम बदलने के आदेश का किया जाए पालन

Fri, 04 Sep 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
गंजमुरादाबाद। वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी फारुक अहमद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने नगर निकायों के जातिसूचक नाम वाले मोहल्लों व वार्डों के नाम बदलने के शासनादेश का पालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के इस्माइलपुर आंबापारा निवासी फारुक अहमद ने बताया कि उनकी जनहित याचिका पर सात मई 2022 को प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी किया था। इसमें सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि यदि किसी नगर निकाय में असंसदीय, असंवैधानिक या विशेष जातिसूचक नाम वाले वार्ड या मोहल्ले हैं तो संबंधित नगर निकायों से प्रस्ताव मंगाकर उनके नाम बदले जाएं।
विज्ञापन

इसका अनुपालन करते हुए बांगरमऊ के एक मोहल्ले का नाम बदलकर सिद्धार्थनगर किया गया था। बताया कि आदेश का पालन नहीं हो रहा है। आज भी नगर निकायों में कई जातिसूचक नाम वाले मोहल्ले और वार्ड हैं। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे वार्डों के नाम बदलने का प्रस्ताव लेने की मांग की है। सुझाव दिया कि उन्हीं समुदाय के आराध्यों, महापुरुषों या स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर नामकरण किया जाए। अधिवक्ता ने पत्र की प्रतिलिपि नगर विकास मंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed