{"_id":"6a15ed8a2ba8a81e87077e34","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-151149-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चौराहे के चौड़ीकरण से नाली टूटी, आक्रोशित ग्रामीणों ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चौराहे के चौड़ीकरण से नाली टूटी, आक्रोशित ग्रामीणों ने रुकवाया काम
विज्ञापन
फोटो-9- नाली तोड़ने का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : 1
चकलवंशी। चौराहे के चौड़ीकरण के दौरान नाली तोड़ने पर ग्रामीणों की ठेकेदार से कहासुनी हो गई। इस पर चौड़ीकरण का काम रुक गया। जेसीबी संचालक ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को सूचना दी है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग पहले टूटी नाली बनवाए, फिर चौराहे का चौड़ीकरण काम कराए।
ब्लॉक सफीपुर क्षेत्र के उन्नाव-हरदोई मार्ग स्थित चकलवंशी चौराहे से कानपुर, हरदोई, संडीला, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज आदि के लिए प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इससे यहां अक्सर जाम के हालात बन जाते थे। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने चौराहे के चौड़ीकरण का काम जून 2025 से चल रहा है।
मंगलवार को काम के दौरान परियर मार्ग पर जेसीबी से करीब 35 मीटर नाली तोड़ दी गई। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जगदीश, कन्हैया, पुतान, प्रेम शंकर, अजय आदि लोगों ने पहले नाली बनवाने की मांग की। उनका कहना था कि नाली का कोई विकल्प न होने से दूषित जल या तो घरों में भरेगा या सड़क पर बहेगा। विरोध देखकर जेसीबी चालक ने काम बंदकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
इस संबंध में सीडी वन के सहायक अभियंता अक्षत कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत मिली है। नाली के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।