असोहा। ब्लॉक के कंचनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को विधानसभा स्तरीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए लाए गए विधेयक को विपक्षी दलों ने पास नहीं होने दिया। इससे सपा और कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।
माही संस्था की अध्यक्षा कल्पना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के लिए लगातार योजनाएं बनाई जा रही हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होता तो महिलाओं को उनका हक मिलता। कार्यक्रम को भाजपा नेता डाॅ. रजनीश वर्मा ने भी संबोधित किया। आनंद गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि दीपांशु चौधरी, वंशराज बंसल, दिनेश कनौजिया, सुजीत रावत, नागेंद्र सिंह, कुलदीप शुक्ला, साधू रावत, मयंक मिश्रा, महेश रावत व बड़ी संख्या मं महिलाएं शामिल रही।

फोटो-18- कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक अनिल सिंह। स्रोत: आयोजक