{"_id":"69d7fc7ba8893c3d130198f7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-148315-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीसरी शादी के 22 दिन बाद युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीसरी शादी के 22 दिन बाद युवक ने दी जान
विज्ञापन
फोटो-13- गमगीन बैठी मां सूरजकली, पत्नी गहना व अन्य महिलाएं। संवादगंजमुरादाबाद।
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली के जगटापुर गांव में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसने 22 दिन पहले ही तीसरा विवाह किया था।
जगटापुर निवासी नन्हके ने बताया कि भाई होरी लाल शर्मा (38) मजदूरी करता था। बुधवार की देर शाम वह नशे में घर पहुंचा तो पत्नी गहना से विवाद हो गया। इसके बाद होरीलाल कमरे में चला गया और पत्नी आंगन में ही लेट गई। रात करीब 11 बजे पत्नी कमरे में गईं तो पति का शव छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बृहस्पतिवार को शव का खेत में अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों ने बताया कि होरीलाल की शराब की लत के चलते पूर्व में दो बार शादी की लेकिन दोनों से ही संबंध विच्छेद हो चुका है। 18 मार्च को उसने थाना फतेहपुर चौरासी के गांव बबरिया निवासी गहना से कोर्ट मैरिज की थी। यह उसकी तीसरी शादी थी और गहना की भी तीसरी शादी थी। बांगरमऊ कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।