{"_id":"69d00adf94c3b804de0c3446","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-148013-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बाइक चालकों की मौत, मां-बच्ची सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बाइक चालकों की मौत, मां-बच्ची सहित तीन घायल
विज्ञापन
फोटो-44- मारूफ अली (फाइल फोटो)।
बांगरमऊ (उन्नाव)। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई जबकि मां-बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खंती में पलट गई। ग्रामीणों के अनुसार उसमें सवार चार लोगों को दूसरे वाहन सवार लोग लेकर चले गए। बाइक सवार हेमलेट नहीं लगाए थे।
सफीपुर क्षेत्र के पीखी गांव निवासी मारूफ अली (50) शुक्रवार की शाम पत्नी जरीना और चार साल की बेटी जिकरा को बाइक से लेकर हरदोई जिले के माधोगंज थाना क्षेत्र के जहदीपुर गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। सुरसेनी गांव के पास पहुंचते ही बांगरमऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्टेशन सड़क गणेशगंज बांगरमऊ निवासी उमेश (40) और वीरेंद्र (59) की बाइक को भी टक्कर मारते हुए खंती में पलट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मारूफ व वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल जरीना, जिकरा व उमेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मारूफ की मौत से चार बेटियां तैयबा, महक, अलशिफा, जिकरा समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए। वहीं, चर्चा यह भी है स्कॉर्पियो सवार चार लोग घायल हुए थे जिन्हें सूचना पर पहुंचे लोग उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं।
कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में महिला व बच्ची समेत तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। स्कॉर्पियो मेंकोई नहीं मिला है। उसे कब्जे में लेकर उनका पता लगाया जा रहा है। स्कॉर्पियो लखनऊ के पारा थाना के अतौरा निवासी मोहम्मद आवेश की है।