सफीपुर। कस्बे के मां शंकरी देवी मंदिर में नीतिरत समिति ने मां भगवती के जगराते का आयोजन किया। इसमें देवी भजनों पर श्रोता रात भर झूमते रहे। कार्यक्रम में प्रस्तुत देवी देवताओं की झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
समिति के अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने विधायक बंबालाल दिवाकर व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई के साथ मां की ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज्ञानेंद्र शुक्ला, सरदार सनी सरताज, ज्योति गोस्वामी, विजया सलोनी, रोली सरगम आदि कलाकारों ने माता के भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जागरण में माता रानी का अलौकिक शृंगार, बालाजी महाराज, राधाकृष्ण, मत्स्य अवतार व श्रीराम भगवान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुबह तारारानी की कथा के साथ जागरण संपन्न हुआ। देवकी नंदन सैनी, वीपी सिंह सेंगर, अनिल तिवारी, रामनरेश सिंह, नीरज सैनी, नागेंद्र सिंह सेंगर, उत्तम निषाद, आशीष कनौजिया, कमलेश चौरसिया, राजू चौहान भी मौजूद रहे।