{"_id":"69b1c0d404f2d12fcf0e16ca","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-146617-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बीस दिन बाद भी नहीं ठीक हुई सेलेक्ट्रा मशीन, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बीस दिन बाद भी नहीं ठीक हुई सेलेक्ट्रा मशीन, मरीज परेशान
विज्ञापन
फोटो-3- मशीन में आ रही तकनीकी खराब दिखाता लैब संचालक महेश कुमार। संवाद
पुरवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेलेक्ट्रा मशीन 20 दिन से खराब है। इससे मरीजों की लीवर, किडनी और कोलेस्ट्रॉल की जांचें नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में मरीज निजी पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मजबूर हैं।
एक लाख 67 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली सीएचसी की लैब में मरीजों को निशुल्क जांच के लिए सेलेक्ट्रा मशीन लगाई गई थी। इससे लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट और कोलेस्ट्रॉल की जांचें होती हैं। सीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 35 मरीजों को डॉक्टर विभिन्न प्रकार की जांचें लिखते हैं। इनमें से कई जांचें सेलेक्ट्रा मशीन से की जाती हैं। मशीन 20 फरवरी से तकनीकी खराबी के कारण बंद है। इस कारण ये महत्वपूर्ण जांचें सीएचसी में नहीं हो पा रही हैं।
कंपनी के सर्विस प्रोवाइडर जितेंद्र यादव ने छह मार्च को मशीन की जांच की थी। उन्होंने पाया कि मशीन के पंप में लोड न लेने की समस्या है। लैब संचालक महेश कुमार ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम पर ‘एरर’ दिख रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि कंपनी को सूचना दी गई है। इंजीनियर जल्द इसे ठीक करेगा।