{"_id":"69ac739b94a24fdb610b23a6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-146374-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 16 जगह दी दबिश, किसी भी आरोपी नहीं पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 16 जगह दी दबिश, किसी भी आरोपी नहीं पकड़ पाई पुलिस
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। होली के दिन हड़हा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दावा है कि 16 संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है। उधर, गांव की कुछ महिलाओं ने एसपी से मुलाकात कर सिपाही पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के हड़हा में होली के दिन पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प में एसआई शिवकुमार पांडेय की तहरीर पर नौ नामजद और 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस वीडियो फुटेज से बवालियों की पहचान करने की बात कह रही है। वहीं घटना में शामिल रहे कई घरों पर ताले बंद हैं। गिरफ्तारी होने की संभावना से ग्रामीण सहमे हैं।
शुक्रवार को गांव की करीब 25 महिलाओं ने पुलिस आफिस पहुंच कर एसपी जयप्रकाश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं विवाद के केंद्र बिंदु में रहे सिपाही अमरजीत सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। एसओ बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।