फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

हर मुसलमान पर फर्ज है रोजा : मौलाना

Tue, 03 Mar 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बांगरमऊ। मस्जिद अली मस्तू टोला में बारहवीं तरावीह के बाद दुआ महफिल हुई। शहर काजी व इमाम ईदगाह हजरत काजी सैयद जियाउल आरफीन ने इसकी सदारत की। काजी सैयद जियाउल आरफीन ने देश और दुनिया के मौजूदा हालात पर रोशनी डाली। उन्होंने पड़ोसी देशों को अमन व सुलह का रास्ता अपनाने को कहा।
विज्ञापन

काजी ने वैश्विक स्तर पर जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने पर जोर दिया। शहर काजी ने इस मौके पर हाफिज अनस कमर को मुबारकबाद दी। अनस कमर ने अपनी तालीम पूरी कर मुस्तनद आलिम-ए-दीन का दर्जा हासिल किया। चांद रात के दिन उनका नतीजा आया था। हाफिज मौलाना फैसल ने हाफिज-ए-कुरआन की कद्र बढ़ने की बात कही।
विज्ञापन

मौलाना अब्सार नदवी ने रोजे को हर मुसलमान पर फर्ज बताया। उन्होंने बरकत वाले महीने में इबादत का खास एहतिमाम करने पर जोर दिया। नदवी ने आने वाली नस्लों को कुरआन से जोड़ने का संदेश दिया। अब्दुल मुईद अंसारी ने नात पेश की और महफिल का समापन दुआ से हुआ। इस आयोजन में कई हाफिज, मौलाना और गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed