फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: यूथ क्लब ने पीकेसी को चार विकेट से हराया

Fri, 27 Feb 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2- एसोसिएशन के पदा​धिकारियों के साथ वितेजा टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन - फोटो : मृतक राजेश दी​क्षित।
उन्नाव। अंडर-19 रजनींद्र दीक्षित जनपदीय जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आखिरी लीग मैच बृहस्पतिवार को खेला गया। सप्रू स्टेडियम में खेले गए मैच में यूथ क्लब ने पीकेसी टीम को चार विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन


मैच में पीकेसी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए। पीकेसी की ओर से अंशुल गौर ने सर्वाधिक 62 रन का योगदान किया। यूथ क्लब के लिए कृष्णा सोनी और सार्थक ने दो-दो विकेट लिए। शशांक शुक्ला, ओम शर्मा और अभिषेक कुमार को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूथ क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 34 ओवरों में छह विकेट खोकर 213 रन बना लिए। यूथ क्लब ने चार विकेट से जीत दर्ज की। यूथ क्लब की जीत में शोभित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाए। पीकेसी के गेंदबाजों में अभिनव वाजपेयी ने तीन विकेट हासिल किए। लवलेश को दो और आदित्य गुप्ता को एक विकेट मिला। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सार्थक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।ओम मिश्रा, साकिर हुसैन, प्रदीप शुक्ला, परवेज अहमद, जॉनी, मोहम्मद गाजी, सूरज त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed