फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: खड़ी कार से भिड़ी दूसरी कार, तीन महिलाओं समेत 12 घायल

Sat, 21 Feb 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-33-क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पाठक
सफीपुर (उन्नाव)। चौधरीखेड़ा-सफीपुर मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के मुंडा के पास शुक्रवार देर शाम खड़ी कार में सामने से दूसरी कार टकरा गई। हादसे में दोनों कारों पर सवार तीन महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। आठ घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार सवार मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

लखनऊ के थाना मड़ियाव क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी निवासी सचिन (30), शुक्रवार को भाई जतिन (22), पत्नी रामवती (26) और लखनऊ के ही रहने वाली रिश्तेदार रामजानकी (27), माही (21), सूर्यांश (22), अरुण (20) के साथ कोतवाली सफीपुर के सलींद गांव के प्रधान दिनेश यादव के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने कार से आ रहे थे। आसीवन के मुंडा गांव के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे उनकी कार सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

हादसे में पहली कार सवारों के अलावा दूसरी कार पर सवार आसीवन के मुन्नाखेड़ा गांव निवासी जगमोहन (45), अजय कुमार (35), लवकुश (24), श्रेया (9) भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जगमोहन, अजय, माही, सूर्यांश, सचिन, जतिन, रामजानकी व रामवती को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां माही की हालत नाजुक देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है।

फोटो-33-क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पाठक

फोटो-33-क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed