फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चालक को झपकी आने से बोल्डर से टकराई स्लीपर बस, बाल-बाल बचे यात्री

Sat, 21 Feb 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-19-घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: पीआरवी।
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर शुक्रवार सुबह स्लीपर बस बेकाबू होकर कंक्रीट के बोल्डर से टकरा गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। चालक को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के थाना लोनाहारा के गांव मल्लापुर निवासी चालक अवध कुमार (45) गुरुग्राम से बस में 42 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित बस कंक्रीट बोल्डर से टकरा गई। तेज आवाज के साथ बस टकराने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने यात्रियों को क्षतिग्रस्त बस से उतार कर दूसरी बस से लखनऊ की ओर रवाना किया। मामूली रूप से घायल चालक का यूपीडा की एंबुलेंस की टीम ने उपचार किया। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से बाहर हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। बस का कोई यात्री घायल नहीं हुआ। सभी को दूसरी बस गंतव्य को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed