{"_id":"6994bc97eb7a77cf7009092f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-145421-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शाहपुर तोंदा अंचल बनी टीवी स्टार, निभा रहीं अहम किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शाहपुर तोंदा अंचल बनी टीवी स्टार, निभा रहीं अहम किरदार
विज्ञापन
फोटो-24- अंचल सोनी। स्रोत: परिजन
औरास। ब्लॉक क्षेत्र के शाहपुर तोंदा गांव की 21 वर्षीय अंचल सोनी इन दिनों दंगल टीवी चैनल पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘श्रीमती शुक्ला’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी का माहौल है।
साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंचल ने अपनी मेहनत और लगन से अभिनय की दुनिया में खास पहचान बनाई है। बचपन से ही अभिनय के प्रति उनका रुझान था जिसे उन्होंने स्कूल और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर निखारा। निरंतर प्रयासों और कई ऑडिशन के बाद उन्हें आखिरकार टीवी धारावाहिक ‘श्रीमती शुक्ला’ में सशक्त, आत्मनिर्भर और संघर्षशील महिला का किरदार निभाने का अवसर मिला। यह किरदार सामाजिक कुरीतियों से जूझते हुए परिवार और समाज की रक्षा करती है।
अंचल ने बताया कि नौकरी की तलाश में वह गांव से लखनऊ गई थीं। वहां एक दिन भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक देखने पहुंचीं, जहां एक नाटक में महिला कलाकार की आवश्यकता थी। शिक्षकों के कहने पर उन्होंने अभिनय किया और तभी से इस क्षेत्र में उनकी रुचि बढ़ी। सितंबर 2025 में वह मुंबई चली गईं, जहां उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया। बेटी की इस सफलता पर उनके पिता राजकुमार सोनी, मां विजय लक्ष्मी और अन्य परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।