{"_id":"693dba170ba2f2ccd10def4c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-141801-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 330 किलो तार और लोडर के साथ तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 330 किलो तार और लोडर के साथ तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुरवा। पुलिस ने तीन चोरों को 330 किलो तार और एक लोडर के साथ पकड़ लिया। तीनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा है।
बीघापुर से पुरवा के बीच 33 केवीए बिजली लाइन कई महीने पहले नई लाइन बन जाने से विभाग ने अनुपयोगी घोषित कर दिया था। 10 दिसंबर की रात क्षेत्र के चक जमालपुर के पास लगे सात विद्युत पोलो से चोरों ने करीब 330 किलो एल्यूमिनियम के तार काटकर कर पार कर दिए। चोर इसे लोडर में लेकर जा रहे थें। तभी ग्रामीण से मिली सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक गंगाप्रसाद ने चोरों को लोडर समेत गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिनेश कुमार निवासी हरीखेड़ा, बीघापुर, संतोष कश्यप निवासी मनोहर नगर, शुक्लागंज व दीपक कोरी निवासी विक्रमपुर, लालकुआं, बीघापुर बताया है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे जेई विद्युत मुकेश कुमार ने तहरीर पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि तीन चोरों को विद्युत तार व एक लोडर के साथ पकड़ा गया। जेई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।