{"_id":"6931da2f58f3965e3c0de855","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-141323-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: संदिग्ध हालात में लगी आग से इंटर कॉलेज के अभिलेख जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: संदिग्ध हालात में लगी आग से इंटर कॉलेज के अभिलेख जले
विज्ञापन
मौरावां। कस्बे के मौलाना हसरत मोहानी बालिका इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य के कक्ष की अभिलेख वाली अलमारी में बुधवार की रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे सारे अभिलेख जलगए। सुबह सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की है।
प्रधानाचार्य अमिता चौरसिया ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि कक्ष में आग लगने से आलमारी में रखे चालान फार्म, पंजीकरण नामावली, मार्कसीट, टेबुलेशन रजिस्टर, छात्रवृत्ति फार्म, सदस्यता शुल्क रजिस्टर व रसीद, टीसी, प्रवेश फार्म, हाईस्कूल व इंटर का गजट समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख जलगए। सुबह साफ सफाई के लिए गई चौकीदार गुफरान की मां ने आलमारी में आग जलती देखकर फोन कर जानकारी दी।
वहीं, लोगों में चर्चा है कि आवश्यक अभिलेख प्रबंध तंत्र अपने घर में ही रखते हैं। बस्ती से दूर बने कॉलेज के अभिलेखों का जल जाना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आगजनी की घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर में सिर्फ अभिलेखों के जलने का ही हवाला दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।