{"_id":"6929f5adf6d03c0b1708666b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-141035-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अगले सत्र में विधेयक पेश न हुआ तो संसद के बाहर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अगले सत्र में विधेयक पेश न हुआ तो संसद के बाहर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-27- दीवानी न्यायालय परिसर में एकजुटता का प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत: अधिवक्ता
उन्नाव। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के समर्थन में लखनऊ से निकली प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा शुक्रवार दोपहर बाद उन्नाव पहुंची। कचहरी परिसर में विधेयक के मसौदे को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। चेतावनी दी कि अगले सत्र में विधेयक पेश न हुआ तो संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
संसद के आगामी सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक पास कराए जाने की मांग को लेकर आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन की अगुवाई में अधिवक्ता मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल और राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी की संयुक्त अगुवाई में निकाली जा रही यात्रा के उन्नाव पहुंचने पर कचहरी में स्वागत किया गया। इसके बार एसोसिएशन कार्यालय में बैठक हुई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कई वर्षो से अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर वकील मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी केंद्र और प्रदेश सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि संसद के आगामी सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर विधेयक पेश नहीं किया गया तो वकील संसद भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे। हिमांशु मिश्र,अतुल तिवारी व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद यात्रा रायबरेली के लिए रवाना हुई। बीघापुर तहसील में तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहनलाल यादव, महामंत्री मनीष कुमार जायसवाल व अन्य अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। विकास सिंह, अरुण कुमार वर्मा, तेज कुमार, अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, शिव कुमार, अरविंद, दिनेश सिंह आदि अधिवक्ता रहे।