{"_id":"6924bf0aa6f9616681015e0d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-140817-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अनियमितताओं पर दो सचिवों को कारण बताओ नोटिस, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अनियमितताओं पर दो सचिवों को कारण बताओ नोटिस, रोका वेतन
विज्ञापन
बीघापुर। ब्लॉक सुमेरपुर की ग्राम पंचायत नरीखेड़ा और संग्रामपुर में नवनिर्मित आरआरसी सेंटर व पंचायत भवन के स्थलीय निरीक्षण में अनियमितताएं मिलीं थीं। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोनों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
ग्राम पंचायत नरीखेड़ा व संग्रामपुर में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने 15 नवंबर को औचक निरीक्षण किया था। ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन सेंटर, पंचायत भवन और कंप्यूटर व इंटरनेट सुविधा में गंभीर खामियां मिली थीं। जांच में सेंटर तक पहुंचने वाले रास्ते झाड़ियों से घिरे, फर्श कई जगह से टूटी, प्रिंटर मौके पर न मिलने के अलावा कई उपकरण प्रधान के घर में रखें होने की बात सामने आई थी।
वर्मी कंपोस्ट यूनिट बंद और डोर टू डोर कचरा संग्रहण पूरी तरह से विफल मिला। इन तमाम खामियों पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव नरीखेड़ा पूनम पटेल व सचिव संग्रामपुर धर्मेंद्र यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन आहरण पर रोक लगाई है। साथ ही नरीखेड़ा ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण तलब कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
डीपीआरओ आलोक कुमार सिंह ने बताया निरीक्षण में मिली खामियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सुधार के लिए समय दिया गया है, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।