फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: स्लीपर बस का रेडिएटर खराब, नौ घंटे परेशान रहे यात्री

Mon, 03 Nov 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2- एक्सप्रेसवे पर खराब खड़ी बस और इंतजार करते यात्री। संवाद
बेहटामुजावर। जयपुर से 42 सवारियां लेकर रुपईडीहा बहराइच जा रही स्लीपर बस का रेडिएटर सुबह पांच बजे खराब हो गया। चालक ने सबली खेड़ा गांव के सामने बस रोक दी। दोपहर दो बजे बस ठीक होने के बाद रवाना हुई। इससे यात्री नौ घंटे परेशान रहे।
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर से सवारियां लेकर स्लीपर बस बहराइच के रुपईडीहा जा रही थी। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना के सबलीखेड़ा गांव के पास अचानक का इंजन गरम होने लगा। बस चालक शद्दाम ने जाली की तरफ बनी लेन की ओर बस रोक दी। इसके बाद यूपीडा को सूचना दी।
विज्ञापन

बस ठीक करने के लिए मैकेनिक को बुलाया तो उसने रेडिएटर फट जाने की जानकारी दी। चालक ने इसकी सूचना बस कंपनी के टोल फ्री नंबर पर दी। उन्नाव से नया रेडिएटर लेकर पहुंचे कंपनी कर्मियों ने बदलकर बस को ठीक किया। दोपहर करीब दो बजे बस गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed