फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बरामदे में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Sat, 01 Nov 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पुरवा। कोतवाली के अगनुवाखेड़ा में बृहस्पतिवार की शाम युवक का शव दूसरी मंजिल पर बरामदे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

पत्नी केशकली ने बताया कि राजेश उर्फ मटरू (42) मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार की शाम शराब के नशे में घर आकर विवाद करने लगे। इस पर वह बच्चों को लेकर नीचे कमरे में आ गई। कुछ देर बार ऊपर जाने पर जीने का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसी की छत से जाकर देखा तो राजेश बरामदे में लगे पंखे से बंधे फंदे से लटके मिले।

सूचना पर पहुंचे दरोगा मुस्तकीम अहमद व फॉरेंसिक टीम ने किसी तरह दरवाजा खोलकर मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम को भेजा। परिजन घटना के पीछे वजह नहीं बता सके। राजेश की मौत पर पत्नी केशकली, मां जनक दुलारी व बेटियां आंचल, काजल और अर्पिता बेहाल हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed