फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: समाज की प्रगति के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी

Sun, 19 Oct 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13- दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते एसपी जयप्रकाश सिंह। स्रोत: संस्थान - फोटो : udhampur news
नवाबगंज। आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस सोहरामऊ में शुक्रवार शाम फ्रेशर पार्टी ‘उदगम-2025’ का आयोजन महिला सशक्तिकरण थीम पर किया गया। शुभारंभ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने दीप जलाकर कराया। एसपी ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने सरकार की सुकन्या, वृद्धा पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सीओ सोनम सिंह ने कहा कि सशक्त महिला राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाती है। थीम के अनुरूप, सभी महिला अतिथियों और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रैंप वॉक और टैलेंट शो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बी फार्मा की वंशिका और साक्षी का नृत्य मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण थीम पर आधारित स्पीच, क्विज, और निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बी. फार्मा प्रथम वर्ष से अर्चित मिश्रा और वैष्णवी, डिप्लोमा से रोहन कश्यप और स्पर्शका व बीसीए से आर्यन शुक्ला और रौनक को ‘मिस्टर व मिस फ्रेशर’ चुना गया।संस्थापक बद्री विशाल तिवारी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। संचालन प्रो. डॉ. संगीता सिंह ने किया। यहां एआरटीओ श्वेता वर्मा, निदेशक डॉ. अमरेश गुप्ता, प्रो. संतोष कुमार शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, पंचशिला इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रेसियस जोसेफ, सुशील निगम व शिक्षक-शिक्षिकाएं रहीं।

फोटो-13- दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते एसपी जयप्रकाश सिंह। स्रोत: संस्थान

फोटो-13- दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते एसपी जयप्रकाश सिंह। स्रोत: संस्थान- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed