{"_id":"68f3dee4895d3d5e44087c27","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-138834-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नाभि में बाण लगते ही गिरा रावण, गूंजा श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नाभि में बाण लगते ही गिरा रावण, गूंजा श्रीराम
विज्ञापन
फोटो-9- धू-धूकर जलता रावण का पुतला। स्रोत: आयोजक
गंजमुरादाबाद। नगर के रामलीला महोत्सव में शुक्रवार की रात कुंभकरण, मेघनाद और रावण वध लीला का मंचन किया गया। इसके बाद पुतला दहन भी किया गया। दर्शकों ने आतिशबाजी का भी आनंद लिया।
लीला में दिखाया कि युद्ध में राम और लक्ष्मण के हाथों रावण की पूरी सेना मारी जाती है। कुंभकरण का भी वध कर दिया गया। इसके बाद लक्ष्मण युद्ध में मेघनाथ का वध करते हैं। उधर युद्ध में राम के लाख प्रयासों के बावजूद रावण नहीं मरता है। इस पर विभीषण श्रीराम को रावण की नाभि में अमृत की जानकारी देते हैं। इस पर श्रीराम रावण की नाभि पर अग्नि बाण चलाते हैं।
अग्नि बाण लगते ही रावण धराशायी हो जाता है। रावण के मरते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम का उद्घोष से गूंज उठता है। कुंभकरण, मेघनाद और रावण का पुतला दहन के बाद आतिशबाजी भी हुई।