{"_id":"68f3e02f8c945ea87507d914","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-138824-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क का निर्माण, एक लेन से गुजरे वाहन, पांच किलोमीटर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क का निर्माण, एक लेन से गुजरे वाहन, पांच किलोमीटर जाम
विज्ञापन
फोटो- 5-हाईवे पर एक लेन पर चलता काम व दूसरी लेन पर रेंगता यातायता। संवाद
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर तीन किलोमीटर का रूट डायवर्जन कर डामर-गिट्टी की परत (ओवरले) का काम चल रहा है। डायवर्जन स्थल के दोनों तरफ यातायात संचालन के लिए कर्मी तैनात न होने से पांच किलोमीटर में दिन भर जाम के हालात बने रहे।
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार को आशाखेड़ा तिराहे से रसूलपुर गांव तक तीन किलोमीटर सड़क बंद कर दूसरी परत डालने (ओवर ले) का काम कराया गया। इस दौरान लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन से दोनों तरफ के वाहनों को निकाला गया। डायवर्जन प्वाइंट पर निर्माण कंपनी का कोई कर्मचारी न होने से यातायात में दिक्कत रही। इससे कई बार जाम जैसे हालात बन गए।
सोनिक से रसूलपुर गांव तक करीब बीस किलोमीटर हाईवे पर डामर की दूसरी परत डाली जा चुकी है। अभी उन्नाव लखनऊ सीमा पर बनी पुल तक चार किलोमीटर सड़क और बनानी है। एनएचएआई के इंजीनियर को यातायात बाधित न हो इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरी कदम क्यों नहीं उठाए गए इसकी जानकारी करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।