{"_id":"68f2a0d9255e87150c075402","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-138784-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वेतन के लिए गार्डों ने फिर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वेतन के लिए गार्डों ने फिर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बकाया वेतन को लेकर शुक्रवार को फिर गार्डों ने गेट पर प्रदर्शन किया। कुछ धनराशि देकर शेष के भुगतान के लिए पांच नवंबर की तारीख दी है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सरस्वती मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में तैनात गाजियाबाद की सिसौदिया सुरक्षा सर्विस के करीब 50 कर्मचारियों ने आठ अक्तूबर को पांच माह का वेतन न मिलने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया था। उसी दिन कॉलेज प्रबंधन ने बकाया 25 लाख में सात लाख रुपये सुरक्षा एजेंसी के खाते में दिए थे। बकाया भुगतान 15 अक्तूबर को देने की बात कही थी। तय समय पर भुगतान न मिलने पर शुक्रवार को बार फिर करीब 25 गार्ड कॉलेज गेट पर पहुंचे और हंगामा किया।
इस पर प्रबंधन ने फिर सात लाख रुपये सुरक्षा एजेंसी के खाते में डाले और बाकी 11 लाख का भुगतान पांच नवंबर को करने को कहा। इस पर गार्ड शांत हुए और वापस चले गए। हंगामे की सूचना पर सोहरामऊ पुलिस कॉलेज गेट पर मौजूद रही। सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर नफासद ने बताया कि प्रबंधन ने शुक्रवार को फिर से सात लाख का भुगतान दिया है। रात तक गार्डों का पैसा उनके खाते में डाल दिया जाएगा।