फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: राम-केवट संवाद सुन श्रद्धालु हुए भाव विभोर हुए लोग

Sat, 04 Oct 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-41- सिद्धनाथ मंदिर में मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
उन्नाव। शहर के हजारी टोला स्थित सिद्धनाथ बाबा मंदिर में विजय दशमी पर ब्रहस्पतिवार को 160वें श्री राम-केवट संवाद का मंचन कलाकारों ने किया। इसे देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इसके बाद दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने देवी- देवाताओं की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सभी को मंत्रगुग्ध कर दिया। इस दौरान देवेंद्र महेश्वरी, राजेश श्रीवास्तव,नीरज त्रिपाठी, हेमंत त्रिपाठी, आशीष द्विवेदी, अरुण गुप्ता, मोहित द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन



धूमधाम से निकाली गई नगर की भरत मिलाप शोभायात्रा
पुरवा। नगर में शुक्रवार को भरत मिलाप शोभा यात्रा निकाली गई। मां आनंदेश्वरी देवी से निकली शोभा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण भी किया गया। यात्रा के दौरान पूरा नगर भगवान राम के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

राघवेंद्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक भरत मिलाप शोभा यात्रा समिति द्वारा शुक्रवार को नगर में धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। मां आनंदेश्वरी देवी मंदिर परिसर से निकली 151 मनोहारी झांकियों का नगरवासियों ने जगह-जगह आरती कर, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला पीराशाह, पश्चिमटोला, बेगमगंज, पुराना बस स्टेशन, वजीरगंज, कस्टोलवा होते हुए शीतलगंज स्थित पक्के तालाब पर सम्पन्न हुई। यहां एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने आरती की। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों से ही समाज व देश में समरसता का भाव संभव है। भाजपा नेता उत्तम चंद लोधी, पूर्व विधायक उदय राज यादव, सपा नेता सीएल यादव, भाजपा नेता हरिसहाय मिश्र, रज्जन यादव आदि ने आरती की।

नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने भी अपने आवास पर शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्होंने झांकी संयोजकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अजय प्रताप सिंह, कपिल त्रिपाठी, योगेश बाजपेई, बैजनाथ सिंह, मोहित शुक्ला, संजय अवस्थी, बब्बू बाजपेई, यतिराज द्विवेदी, पीसी मिश्रा आदि रहे। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, तहसीलदार मनीष द्विवेदी, सीओ तेज बहादुर सिंह व कोतवाल अमरनाथ यादव, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

फोटो-41- सिद्धनाथ मंदिर में मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक

फोटो-41- सिद्धनाथ मंदिर में मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed