फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पहले लीग मैच में कोल्ट्स क्लब ने हासिल की जीत

Wed, 21 Jan 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-12- प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगाते बल्लेबाज। स्रोत: डीसीए
उन्नाव।जिला क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-16 डॉ. सुखदेव प्रसाद गुप्ता जनपदीय क्रिकेट लीग का शुभारंभ मंगलवार को शुक्लागंज के सप्रू स्टेडियम में हुआ। लीग का पहला लीग मैच कोल्ट्स क्लब और आइडियल क्लब के बीच खेला गया। मुकाबले का शुभारंभ पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू और डीसीए के उपाध्यक्ष राजकुमार यज्ञ सैनी ने कराया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर आइडियल क्लब की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोल्ट्स क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम की ओर से अक्षत विश्वकर्मा ने 30 रन और फुजैल ने 25 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आइडियल क्लब की टीम 30 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। आइडियल क्लब की ओर से प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। कोल्ट्स क्लब ने पहला मैच 22 रन के अंतर से जीतकर लीग में शानदार शुरुआत की। डीसीए के सचिव पीके मिश्रा, ओम मिश्रा, साकिर हुसैन, सुनील कुमार पटेल, सुभाष त्रिवेदी, अजय त्रिवेदी, सुनील मिश्रा, प्रदीप शुक्ला और जितेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed