उन्नाव। जिला अस्पताल और चार सीएचसी में पांच साल पहले लगाए गए 3.15 करोड़ के ऑक्सीजन प्लांट शोपीस हैं। जिला अस्पताल में टेक्नीशियन और स्टोरेज सिस्टम न होने से 24 घंटे संचालन में दिक्कत है। बीघापुर के 100 बेड अस्पताल में अभी तक संचालन शुरू नहीं हुआ।
औरास में लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो पा रही। बिछिया और मौरावां में प्लांट को केवल दो घंटे ही चलाने की औपचारिकता की जा रही है। ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग की व्यवस्था न होने से करोड़ों के प्लांट होने के बाद भी सिलिंडर खरीदे जा रहे हैं। (संवाद)

फोटो-13- जिला अस्पताल स्थित आक्सीजन प्लांट। संवाद

फोटो-13- जिला अस्पताल स्थित आक्सीजन प्लांट। संवाद

फोटो-13- जिला अस्पताल स्थित आक्सीजन प्लांट। संवाद