{"_id":"692de3a6e7d21c227e0df9f5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-141149-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कल कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर नौ घंटे का ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कल कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर नौ घंटे का ब्लॉक
विज्ञापन
उन्नाव। जैतीपुर और हरौनी रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर तीन दिसंबर को लाइन पर शिफ्टिंग सहित अन्य तकनीकी काम किए जाएंगे। इस कारण सुबह 9:25 से शाम 5:25 तक नौ घंटे का ब्लॉक रहेगा। इस दौरान झांसी पैसेंजर और इंटरसिटी निरस्त कर दी गई है। मेमू ट्रेन चार घंटे देर से चलेगी। ग्वालियर-बरौनी सहित आठ ट्रेनों माखी, सफीपुर रूट से लखनऊ जाएंगी।
कानपुर-लखनऊ रेल रूट स्थित जैतीपुर और हरौनी स्टेशन के बीच तीन दिसंबर सुबह 9:25 बजे से शाम 5: 25 तक लाइन के शिफ्टिंग, पुशिंग और अन्य काम किए जाएंगे। इसके लिए नौ घंटे का ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इससे 11109 व 11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन तीन दिसंबर को निरस्त कर दी गई है। 51813 और 51814 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ पैसेंजर भी तीन दिसंबर को नहीं चलेगी। 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू निर्धारित समय 12:20 के बजाय शाम 4:50 पर कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी।
तीन दिसंबर को ट्रेन नंबर 12003 लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ-शताब्दी एक्सप्रेस 1.40 मिनट की देरी से रवाना होगी। इसी तरह 64211 मेमू पैसेंजर तीन घंटा 40 मिनट की देरी से चलेगी। इसी प्रकार अन्य 10 ट्रेनें देरी चलेंगी। वहीं 12004 शताब्दी एक्सप्रेस उन्नाव से माखी, सफीपुर और बालामऊ होकर लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
दो दिसंबर को को 12103 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस अपने उन्नाव से माखी और बालामऊ होकर लखनऊ जाएगी। 15066 पनवेल - गोरखपुर एक्सप्रेस ,12180 आगरा फोर्ट- लखनऊ इंटरसिटी मांखी , सफीपुर ,बालामऊ होकर लखनऊ जाएगी। 12173 एलटीटी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस उन्नाव स्टेशन से डलमऊ जंक्शन से रायबरेली होकर प्रतापगढ़ जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि काम चलते रेलवे की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
इनसेट...
कानपुर-सीतापुर पैसेंजर 28 फरवरी तक निरस्त
उन्नाव। ठंड में कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो जाती हैं। इससे संचालन में दिक्कत आती है। इस कारण रेलवे ने पहले ही कानपुर-सीतापुर पैसेंजर 54326 व 54325 ट्रेन को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। इससे इस रूट के यात्रियों को परेशानी होगी। (संवाद)