{"_id":"692c968ad2826b626f076234","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-141116-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लंबीकूद में अमन और अर्पिता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लंबीकूद में अमन और अर्पिता अव्वल
विज्ञापन
फोटो-28- लंबी कूद प्रतियोगिता में भाग लेता छात्र। स्रोत: आयोजक
गंजमुरादाबाद। ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लंबीकूद बालिका वर्ग में अर्पिता अव्वल रहीं। बालक वर्ग में अमन ने बाजी मारी। इसके अलावा अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
बल्लापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में ब्लाॅकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कटियार और देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अंबापारा टीम विजेता रही। वहीं बालक वर्ग में छुट्टापुरवा की टीम ने बाजी मारी।
जूनियर वर्ग की कबड्डी बालक वर्ग बल्लापुर की टीम और बालिका वर्ग में छुट्टापुरवा की टीम अव्वल रही। विजेता टीम व खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान इंचार्ज शिक्षक इंद्रपाल, आशुतोष शुक्ला, संदीप कुमार, आनंद वीर कोहली, संतोष कुमार,अनूप कुमार, रामलाल, पंकज कुमार भी मौजूद रहे।