फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालीं 23 छात्राओं को किया चयनित

Sat, 22 Nov 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-18-प्रतियोगिता में मौजूद  छात्र- छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के चकहनुमान स्थित उमेश बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 23 बालिकाओं को सम्मान के लिए चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक नीरज त्रिपाठी ने कराया। इसके बाद महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए छात्राओं को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वावलंबी बनाने के गुर सिखाए गए। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार प्रजापति ने बताया कि आज के युग में महिलाओं को किसी से भी कमतर नहीं आंका जा सकता है। वह पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर नहीं बल्कि उनसे दो कदम आगे चलकर देश का भविष्य गढ़ रही हैं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इसमें 23 अव्वल आने वालीं छात्राओं को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इस दौरान विश्वंभर दयाल, अनुराग द्विवेदी, शुभम रस्तोगी, सोवरन लाल यादव, स्नेहा अग्निहोत्री, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed