{"_id":"68eaab309b99a5b31c00bcac","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-138451-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 800 मीटर दौड़ में शालिनी सबसे तेज दौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 800 मीटर दौड़ में शालिनी सबसे तेज दौड़ी
विज्ञापन
फोटो-22- गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते सदर विधायक पंकज गुप्ता व अन्य। स्रोत: आयोज
उन्नाव। माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में शालिनी ने बाजी मारी। वहीं 400 मीटर बालक वर्ग में मिथुन अव्वल रहें।
जीआईसी मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह, डीआईओएस सुनील दत्त ने कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर किया। सीनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में शालिनी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दिव्यांशी यादव ने दूसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में फतेह खान अव्वल रहें।
इसके अलावा 400 मीटर बालक वर्ग में मिथुन अव्वल रहें। वहीं सुमित सविता ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा, अनूप सिंह परमात्मा शरण , अजब सिंह यादव , धर्मेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, निशा तोमर व अन्य मौजूद रहे।
बच्चों ने खाना न मिलने का लगाया आरोप
न नाश्ता मिला और न ही खाना
गांधी मिशन इंटर कॉलेज मोहान के छात्र विजय ने बताया कि सुबह न तो नाश्ता दिया गया और न ही दोपहर में खाना दिया गया। शिक्षक से जब खाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा खाने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
स्कूल ने नहीं की व्यवस्था
इसी इंटर कॉलेज की छात्रा रोशनी देवी ने बताया कि सुबह घर से बिना आ गई थीं लेकिन स्कूल की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। अन्य स्कूलों के बच्चों को शिक्षकों ने व्यवस्था की है।
बोले जिम्मेदार
अगर किसी खिलाड़ी को खाना नहीं मिला रहा है तो सामने लेखा विभाग के टेंट में संपर्क कर सकते हैं। खाने की व्यवस्था कराई जाएगी। सभी स्कूलों के शिक्षकों से खाने की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी पहले ही दे दी गई थी।-परमात्मा शरण, खेलकूद प्रभारी