{"_id":"68e6c39d90722e3d140247df","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-138297-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डेंगू के मिले 11 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डेंगू के मिले 11 मरीज
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में एक साथ 11 बुखार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एसीएमओ ने सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों का बुखार मरीजों के जांच का दायर बढ़ाने का निर्देश दिया है।
डेंगू का प्रकोप जिले में शुरू हो गया है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में एक साथ 11 मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए है। शहर के मोहल्ला एबी नगर निवासी 30 साल के युवक और इंद्रा नगर के 57 साल के बुजुर्ग के डेंगू के लक्षण मिले है। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक 30 साल के युवक,यहीं की 18 साल की युवती, इसी ब्लॉक के चिलौला गांव निवासी 70 साल के बुजुर्ग, इसी गांव के 38 साल के युवक, 29 साल की महिला, 29 साल के युवक , 48 वर्षीय महिला और 16 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। इसके अलावा नवाबगंज ब्लॉक के रहमतगंज की 50 साल की युवती भी डेंगू संक्रमित मिली है।
एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह ने बताया कि पोर्टल पर डेंगू संक्रमित होने की जानकारी अपडेट नहीं है। बुधवार को सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के चिलौला में घर-घर जांच और कीटनाशक छिड़काव कराया गया है। वहीं गुरुवार को भी संक्रमिताें के घर व आसपास कीटनाशक छिड़काव कराया जाएगा।