{"_id":"68e027f63726a60258061a4f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-137989-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बालक वर्ग में दीपू और बालिका वर्ग में शगुन चंद्र अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बालक वर्ग में दीपू और बालिका वर्ग में शगुन चंद्र अव्वल
विज्ञापन
फोटो- 16- पुरस्कार दिखाते विजयी खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
उन्नाव। खेल विभाग द्वारा आयोजित पैदल चाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में दीप और बालिका वर्ग में शगुन चंद्र विजेता बनीं। दोनों खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और प्रतीकचिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्ग में विजयी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
बाईपास स्थित स्टेडियम में गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में पांच किमी और बालिका वर्ग में तीन किमी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 52 बालक और 34 बालिकाओं ने भाग लिया। बालक वर्ग में दीप ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं आकाश ने दूसरा और अतुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में शगुन चंद्र भारती अव्वल रहीं। महक दूसरे और अनन्या तीसरे पायदान पर रहीं। इसके अलावा किड्स वर्ग में संजय और सलोनी ने बाजी मारी। विजयी खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र और ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया। इस दौरान विकास अवस्थी, मनोज कुमार, शिवानी गुप्ता, शशिकांत, कुशमेश कुमार, आनंद मोहन, मुन्नालाल, सोमप्रकाश आदि मौजूद रहे।