Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: काम करने गया युवक जयपुर में मिला घायल, लाते समय रास्ते में मौत

Wed, 18 Nov 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
unnao news
केशन बहादुर (फाइल फोटो) - फोटो : ARchive
सफीपुर। धागा फैक्टरी में काम करने गया युवक राजस्थान के जयपुर में घायल मिला। सोमवार को एंबुलेंस से उन्नाव लाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन ने दोस्त पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के नैनीखेड़ा निवासी केशन बहादुर (28) दो महीने पहले कन्नौज के बद्दापुरवा निवासी भांजे गोविंद के साथ गुजरात गया था। वहां उसकी मुलाकात गोविंद के गांव के रामजीवन और शिवम से हुई। रामजीवन ने केशन और शिवम को जयपुर की संगम फैक्टरी में काम दिलवाने की बात कही। इस पर तीनों 10 नवंबर को जयपुर निकल गए। 11 नवंबर को शिवम ने गोविंद को फोन पर बताया कि रामजीवन ने किराये के रुपयों के विवाद में उसे और केशन बहादुर को जयपुर के रायला थाना क्षेत्र में मारा है। वह अपनी जान बचाकर भाग आया। इस पर गोविंद जब गुजरात से जयपुर स्थित उनके कमरे पर पहुंचा तो केशन बहादुर घायल मिला।
विज्ञापन

केशन के घायल होने की सूचना पर पत्नी शर्बती और बहन सुधीरा वहां पहुंची। घायल केशन को निजी अस्पताल ले गईं। डॉक्टरों ने लंबा इलाज बताया। सोमवार को एंबुलेंस से केशन को उन्नाव ला रही थीं। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मां गंगा देवी और पत्नी शर्बती ने पिटाई कर हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। बेटे की मौत से मां, पत्नी, भाई ओमकार, रज्जन, सोनेलाल और बहन गीता, कैलाशा, सुधीरा बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एंबुलेंस का किराया चुकाने के लिए बेची एक बिस्वा जमीन

जयपुर से घायल केशन को उन्नाव लाने के लिए 50 हजार रुपये किराया तय हुआ था। सोमवार की रात जब परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चालक ने किराया मांगा। रुपये न होने पर केशन की मां गंगा देवी ने रात में ही एक युवक से एक बिस्वा जमीन का सौदा किया। उन्होंने 50 हजार रुपये में जमीन बेचकर एंबुलेंस का किराया चुकाया। मां ने कहा कि बेटे से बढ़कर जमीन नहीं है। बताया कि माली हालत ठीक न होने के कारण ही केशन कमाने के लिए घर से गया था।


दो थानों के फेर में नहीं हुआ पोस्टमार्टम



सफीपुर। नैनीखेड़ा निवासी केशन बहादुर की मौत के बाद परिजन जयपुर से शव लेकरसीधे जिला अस्पताल पहुंचे थे। इस कारण परिजनों को बताया गया कि सदर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। मंगलवार को शाम करीब पांच बजे उन्हें बताया गया कि वह सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के हैं। इस कारण अब वहां की पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। पूरे दिन परिजन पोस्टमार्टम हाउस में बैठे रहे, देर शाम निराश होकर घर लौट गए। सफीपुर कोतवाल संदीप मिश्र ने बताया कि गांव का कुछ हिस्सा हमारे क्षेत्र में आता है।वह बुधवार को पोस्टमार्टम कराएंगे।

केशन बहादुर (फाइल फोटो)

केशन बहादुर (फाइल फोटो)- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed