{"_id":"6af3767729c57fb8bd0fc662","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161053-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बरात से पहले भैंस चोरी में युवक साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बरात से पहले भैंस चोरी में युवक साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। आसीवन थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने चोरी की भैंसों के साथ दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों में से एक की मंगलवार को प्रयागराज बरात जानी थी, लेकिन शादी से पहले ही वह पुलिस के शिकंजे में आ गया।
आसीवन थाना क्षेत्र के चंपाखेड़ा गांव में ग्रामीणों ने इमरान और पवन नाम के दो युवकों को संदिग्ध हालात में पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि चोरी की गईं भैंसें लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज निवासी रिजवान और ध्रुव की थीं। बताया गया कि भैंसों को लोडर में लादकर लाया गया था और गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर चंपाखेड़ा में बांध दिया गया था। युवकों की गतिविधियों पर शक होने पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भैंसों के मालिकों को बुलाकर उनकी पहचान कराई। इसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ। पकड़े गए इमरान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसकी बरात प्रयागराज जानी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हालांकि बरात निकलने से पहले ही वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भैंस चोरी की घटना लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र की है। वहां इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज है। पारा पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। आरोपियों को चोरी की भैंसों सहित पारा पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।