{"_id":"6af3776e0aabb8cf01079b47","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161019-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आतिशबाजी की चिंगारी से साइकिल की दुकान जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आतिशबाजी की चिंगारी से साइकिल की दुकान जली
विज्ञापन
साइकिल की दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: कर्मी
बांगरमऊ। नगर के संडीला मार्ग स्थित साइकिल की दुकान में सोमवार की देर शाम आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। आग से स्टोर में रखे टायर, ट्यूब सहित 100 से अधिक साइकिलें जल गईं। दमकल ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
नौनिहालगंज मोहल्ला निवासी रोशनलाल राठौर की संडीला मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास बबलू साइकिल स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार की देर शाम आतिशबाजी से निकली चिंगारी दुकान तक पहुंची और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां रखे टायर, ट्यूब में आग लग गई। आग बढ़ती रही, आग की लपटें देख आसपास के दुकानदार भी डर गए।
आनन-फानन फायर ब्रिगेड बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। दुकान मालिक के बेटे अनुपम राठौर ने बताया कि आग से करीब 100 साइकिलें, बड़ी संख्या में टायर, ट्यूब और अन्य सामान जल गया है।