{"_id":"6aece08103e17d9f810d9f6c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160874-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई क्रीड़ा प्रतियोगिता, दौड़ने का ट्रैक तक नहीं सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई क्रीड़ा प्रतियोगिता, दौड़ने का ट्रैक तक नहीं सही
विज्ञापन
छह सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में शामिल छात्र। संवाद
उन्नाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज अव्यवस्थाओं के बीच हुआ। आलम यह है कि दौड़ने के लिए बनाया गया ट्रैक दुरुस्त नहीं था। ट्रैक पर जगह-जगह कंकड़ पड़े होने से बच्चों को दौड़ने में परेशानी हुई। हैरानी की बात यह है कि ट्रैक की व्यवस्था के लिए स्टेडियम के अधिकारियों ने भुगतान भी लिया था, इसके बावजूद बच्चों को बेहतर सुविधा नहीं मिल सकी।
व्यवस्थाओं को संभालने के लिए प्रत्येक ब्लॉक से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में शिक्षक मैदान से नदारद रहे। छात्रों की अधिक संख्या के बीच जिम्मेदार शिक्षकों की गैरमौजूदगी में अभिभावकों को ही बच्चों की देखरेख करनी पड़ी। ऐसे में आयोजन में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का औचित्य भी सवालों के घेरे में रहा।
अव्यवस्थाओं के बीच सीडीओ कृतिराज और बीएसए शैलेष पांडेय ने गुब्बारे उड़ाकर व दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। सीडीओ ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। खेल प्रभारी मनींद्र सिंह के नेतृत्व में इसकी व्यवस्थाएं की गईं थी, साथ ही जिला खेल व्यायाम शिक्षिका अनीता वर्मा और एवं जिला व्यायाम शिक्षक पुरुषोत्तम सिंह के साथ शिक्षक प्रदीप वर्मा, सोनू बाजपेई, भरत चित्रांशी, विवेक तिवारी, अनुदेशकों अनुदीप श्रीवास्तव, सचिन पंडित सहित अन्य स्टाफ की देखरेख में हुआ। व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए हर ब्लॉक से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन हकीकत यह रही खेल के नाम पर शिक्षकों ने सिर्फ छुट्टी मारी। अधिकतर शिक्षक मैदान में नजर ही नहीं आए। अब सवाल यह है कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं के नाम पर जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी इन अव्यवस्थाओं का संज्ञान कब लेंगे। बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि छह नवंबर को खेल प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
200 मीटर दाैड़ में अनिकेत प्रथम
प्रतियोगिता के पहले दिन प्राथमिक बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अनिकेत और 400 मीटर में राज प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ निधि तथा 400 मीटर दौड़ अंशिका ने जीती। खो-खो में मियागंज के बालक और सरोसी की बालिका टीम विजेता बनी। जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में औरास की नैना ने 3.50 मीटर छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।